महिला के मृतक पति की संपत्ति हड़पने को बना ली फर्जी वसीयत
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ और उसके साथियों पर मृतक पति की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार करने, मारपीट करने और घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैनिक कॉलोनी, जसपुर खुर्द निवासी पायल रानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह दो दिसंबर 2020 को अजय कुमार के साथ हुआ था। अप्रैल 2024 में बीमारी के चलते उनके पति की मृत्यु हो गई। उनके एक चार वर्षीय पुत्री भी है। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों की नीयत संपत्ति पर आ गई। आरोप है कि उनके जेठ संजय कुमार और अतुल कुमार ने अपने साथियों दीपक मंडल, नासिर हुसैन और अंकित कुमार के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उनके दिवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.