बांदा, मई 14 -- अतर्रा। युवक की मौत पर परिजनो ने महिला पर ब्लैकमेंल करने और धन उगाही करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना क्षेत्र के चिमनी पुरवा निवासी राजबहादुर पुत्र रामलखन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई रोशन पुत्र रामलखन को घुरौड़ा गिरवां की रहने वाली महिला आए दिन फोन कर मानसिक रूप से परेशान करती थी। आरोप है कि महिला रोशन को ब्लैकमेल कर धन उगाही करती थी और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी।तहरीर में बताया गया कि 7 मई 2026 को भी महिला ने रोशन को फोन कर विवाद किया और धमकी दी। बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान उसने फांसी लगाकर खुदुकशी कर लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...