नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ई-रिक्शा सवार महिला के बैग से सोने से गहने चोरी हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने की पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलेश भाटी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-21 में रहती हैं। वह 20 अप्रैल को दोपहर बारह बजे सेक्टर-18 स्थित मुथूट फाइनेंस से निकलीं। वहां से अट्टा पीर पहुंचीं और फिर घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें रखे सोने के गहने गायब थे। बैग में दो सोने के कंगन, एक चेन और एक पेंडेंट रखा हुआ था, जो नहीं मिला। महिला को शक है कि ई-रिक्शा में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अट्टा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की...