जहानाबाद, अप्रैल 28 -- करपी, निज संवाददाता। बंसी थाना क्षेत्र के मालीगांव में साइबर अपराध का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 28 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में अरवल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालीगांव निवासी बिजांती कुमारी का खाता पंजाब नेशनल बैंक की माली शाखा में है। सोमवार को जब वह अपना खाता अपडेट करवाने बैंक पहुंची, तब उन्हें खाते से अवैध निकासी की जानकारी मिली। पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल को नौ हजार रुपये, 15 अप्रैल को 9,500 रुपये तथा 16 अप्रैल को 9,500 रुपये की निकासी की गई है। यह भी पढ़ें- सावधान! डिजिटल जनगणना के नाम पर डाटा चोरी कर सकते हैं साइबर ठग इस प्रकार कुल 28 हजार रुपये की ठगी की गई। महिला ने बताया कि उसने स्वयं कोई लेन-दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.