महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 3.28 लाख रुपये
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जीटीबी नगर की महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बिना किसी ओटीपी और लिंक भेज 3.28 लाख रुपये गायब कर दिया। आरोप है कि बैंक की ओर से रुपये निकासी का कोई मैसेज तक नहीं आया। इसकी जानकारी बाद में होने पर महिला ने करेली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।जीटीबी नगर निवासी शाहिद हुसैन की पत्नी उम्मे हबीबा की तहरीर के मुताबिक, उनका एचडीएफसी बैंक शाखा करेली में अकाउंट है। बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में 3 लाख 28 हजार 849 रुपये यूपीआई के माध्यम से अज्ञात लोगों द्वारा निकाल लिया गया। आरोप है कि बैंक की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई और न ही मोबाइल पर निकासी का मैसेज तक भेजा गया। यह भी पढ़ें- अस्पताल संचालक के बैंक खाते से 2.09 लाख रुपये उड़ाए बैंक जाकर स्टेटमेंट निकालने पर धोखाधड़ी की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.