मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीपुर में महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 2.31 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीडिता ने नईमंडी कोतवाली में मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव बीबीपुर निवासी ओमेश का खतौली में मायका है। खतौली कस्बे में स्थित केनरा बैंक में उसका बैंक खाता है। आरोप है कि उसके बैंक खाते से अज्ञात ने धोखाधड़ी करके 2.31 लाख रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि 13 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच में बैंक खाते से रुपये निकाले गए। इस दौरान उसके पास न तो ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज मिला और न ही उसे पता चल सका। वह किसी काम से बैंक गयी तो उसे पैसे निकलने की जानकारी हुई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.