महिला के बुलावे पर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या, कानपुर में सुबह-सुबह बवाल
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- घाटमपुर (कानपुर) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के बुलावे पर पहुंचे उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में सुबह-सुबह हंगामा हो गया। युवक के परिवारीजन उसका शव लेकर थाने पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारोपियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के आरोपित घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का रहने वाला विजय प्रकाश उर्फ पप्पू तिवारी का 28 वर्षीय बेटा अतुल उर्फ गोपाल बारीगांव के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। इसके साथ ही वह आटो भी चलाता था। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.