कानपुर, अप्रैल 15 -- मूसानगर। खेत में गेहूं की कटाई करने के बाद दोपहर में घर लौट रही गौसगंज मूसानगर की रहने वाली एक महिला के बाइक सवार दो बदमाशों ने कान के बाले छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते, बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना की छानबीन व लुटेरों की तलाश शुरू की है। गौसगंज मूसानगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला फूलकली पत्नी स्व. गया प्रसाद निषाद सुंदरपुर गांव के पास बुधवार सुबह अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए गई थीं। यह भी पढ़ें- लदनियां के बीसीओ की पत्नी की छीनी चेन दोपहर बाद वह पैदल वापस अपने घर आ रही थीं। रास्ते में खिरियन पुरवा जाने वाले रोड के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोकने के बाद उनके दोनों कान के सोने के दोनों बाले छीन लिए। झटके से बाले छी...