हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 13 -- बिहार के 23 लाख दिव्यांगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग विशेष बस चलाएगा। समाज कल्याण विभाग के अनुरोध पर परिवहन विभाग में इसकी कवायद फिर से शुरू हो गई है। पटना से इसकी शुरुआत होगी। बाद में अन्य जिलों में विस्तार होगा। नीतीश सरकार ने इससे पहले महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस की शुरुआत की थी, जिसका विभिन्न जिलों में संचालन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बीते दिनों समाज कल्याण और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। समाज कल्याण का तर्क था कि राज्य में 23 लाख से अधिक दिव्यांग हैं। उनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए विशेष बस चलाई जानी चाहिए। हालांकि अभी बसों में दिव्यांगों के लिए कुछ सीटें आरक्षित रहती हैं। मगर सामान्य बसों में दिव्यांगों को सफर करने में परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- जीविका दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.