फिरोजाबाद, मार्च 11 -- थाना मटसेना में एक परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके परिवार की बहू से गांव के युवक के संबंध है। इसको लेकर परिवार में आएदिन विरोध होता है। महिला को समझाने का प्रयास किया तो उल्टे उसके प्रेमी ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर डाली है। मटसेना के आकलाबाद हसनपुर निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के ध्रुव पुत्र रक्षपाल के परिवार की बहू से संबंध होने के चलते बहू को परिवार के लोगों द्वारा समझाया जाता है। इसको लेकर गांव में बदनामी भी हो रही है। मामले को लेकर आरोपी ध्रुव और गांव के ही पिंटू ने मिलकर महिला के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। आरोपी की हरकतों को लेकर परिवार भयभीत है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.