महिला के प्रताड़ित करने पर मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 22 -- शीशगढ़। ग्राम भुड़ासी निवासी जीनत की शादी रामपुर जिले के ग्राम चंदुआ सराय निवासी साजिद के साथ हुई थी। आरोप है निकाह के बाद से ससुराल के लोग घरेलू बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगे। चार माह पहले मारपीट कर उनको घर से निकाल दिया। बाद में पंचायत में समझौता होने पर वह दो बार ससुराल गईं। फिर से मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति साजिद, अहमद नबी, जमीलन, नसरीन, राशिद, रेहाना, नाजिम,नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.