महिला के पेट में लात मारने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
अमरोहा, जून 25 -- पति के साथ दवा लेने जा रही गर्भवती महिला की पिटाई करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम फरौंटा की मढैया निवासी पुरुषोत्तम 20 जून की शाम करीब 4:30 बजे पत्नी पूजा को दवा दिलाने के लिए नजदीकी गांव बुरावली जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के युवक व दो अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के तहत पुरुषोत्तम को रोककर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पूजा ने पति को बचाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई करते हुए पेट पर लात मार दी। तीन माह की गर्भवती पूजा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.