महिला के पेट में अंगूर के दाने जैसी बन गई थी गांठें
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पेट में अंगूर के दाने जैसी सैकड़ों गांठें बन जाने से तड़प रही 45 वर्षीय महिला की बीआरडी मेडिकल कालेज में सफल सर्जरी की गई। मेडिकल कालेज के जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ अभिषेक जीना और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपक सिंह ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से करीब चार फीट यानी लगभग आधी बड़ी आंत काट कर निकाल दी। इस सर्जरी के दौरान महिला के शौच मार्ग को चिकित्सकों ने बचा लिया। डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि महिला को अल्सरेटिव कोलाइटिस बीमारी थी। इसमें पेट दर्द, खून आना और दस्त हो रहा था। बीमारी के कारण बड़ी आंत में सैकड़ों अंगूर के दाने जैसी गांठें बन गई थीं। उन गांठों से खून रिसाव भी हो रहा था। दर्द और रक्तस्राव की शिकायत के साथ महिला करीब एक हफ्ता पहले निजी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.