हरदोई, मार्च 29 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में मामूली विवाद ने रविवार शाम को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक दिन पहले युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की शिकायत थाने में कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमलावरों ने पति को पीटा। पत्नी के पेट में लात मारी। आरोप है कि जब बीचबचाव करने जेठ आए तो हमलावरों ने उनकी नाक काट दी। आरोपित संजय, विनय, विजय और अनंतू ने रिपोर्ट दर्ज कराने से खफा होकर गजराज पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनीता को हमलावरों ने बेरहमी से पेट पर लात मार दी, जिससे वह मरणासन्न हो गई। बचाने आए बाबूराम की नाक काट दी गई। इस घटना में संदीप और शैलेन्द्र भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर गजराज के चचेरे भाई महेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.