बिजनौर, मार्च 24 -- स्योहारा। अपराध नियंत्रण और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 1.780 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान हुसन जहां पत्नी फरियाद, निवासी ग्राम सदाफल, थाना स्योहारा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ।इस संबंध में थाना स्योहारा पर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिला के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.