आगरा, अप्रैल 22 -- मंटोला क्षेत्र में चोरी और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सामान खरीदने के दौरान एक महिला ने उनके पैसे चुरा लिए। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन न तो पैसे बरामद हुए न ही महिला से कोई पूछताछ की। तहरीर के आधार पर मंटोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेतली पुरा निवासी महेश चन्द ने थाना मंटोला में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को वह अपने छोटे भाई की पत्नी मीना देवी के साथ सुभाष बाजार में शादी के लिए कपड़े और भात का सामान खरीदने आए थे। दोपहर करीब दो बजे जब महिलाएं खरीदारी में व्यस्त थीं तभी एक संदिग्ध महिला उनके आसपास मंडराने लगी और मौका पाकर मीना के पर्स से 34,700 रुपये निकालकर भागने लगी। पैसे गायब होने का पता चलते ही मीना ने शोर मचाया। जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.