महिला के नाम पर 10 लाख का लोन कर धोखाधड़ी का आरोप
शाहजहांपुर, जून 15 -- रोजा थाना क्षेत्र के न्यू चर्च कॉलोनी निवासी अंजू ने मोहल्ले के ही रामनिवास वाल्मीकि पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अंजू के अनुसार उनके पति गौरव कुमार नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी हैं और अतिरिक्त आय के लिए ड्राइविंग का कार्य करते हैं। इसी दौरान रामनिवास ने बैंक अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए सरकारी योजना के तहत व्यापार के लिए छोटा लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि उसने दंपति से सभी दस्तावेज लेकर बैंक में खाते और कागजात तैयार करा दिए। बाद में भारतीय स्टेट बैकं राेजा मंडी शाखा से मिले कानूनी नोटिस से पता चला कि उनके नाम पर करीब 10 लाख रुपये की व्यापारिक लिमिट स्वीकृत कराई गई है। बैंक स्टेटमेंट में ऋण राशि का अधिकांश हिस्सा बालाजी ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर होना दर्शाया गया। पीड़िता ने मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.