हल्द्वानी, जून 23 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 23 मई को एक पार्सल कैश ऑन डिलीवरी पर मंगाया था। इसके बाद 27 मई को बिना कोई ओटीपी साझा किए या किसी लिंक पर क्लिक किए उनके दो बैंक खातों से पैसे कट गए। ठगों ने खाते से एक बार एक लाख और दूसरी बार में 87 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पहले साइबर सेल में भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- महिला के दो बैंक खातों से 1.87 लाख की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...