महिला के तीनों हत्याभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
कन्नौज, मई 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कानपुर की रहने वाली मुस्कान उर्फ जन्नत की हत्या कर शव को निगोह मोड़ पर जलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस मामले के दो आरोपित अभी जेल में बंद हैं, जबकि एक आरोपित जमानत पर रिहा होकर बाहर आ चुका है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि उन्नाव जनपद के शुक्लागंज थाना क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी एहतिशाम और अरसलान तथा फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के राजपूताना निवासी सनी उर्फ मो. यासीन का एक संगठित गिरोह है, जो जनपद और अंतरजनपदीय स्तर पर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपितों ने 16 दिसंबर को कानपुर के थाना अनवरगंज क्षेत्र स्थित बकरमंडी निवासी मुस्कान उर्फ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.