महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कौलही में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला की मौत होने के बाद उसके जीवित होने की आस में परिजन उसको लेकर अस्पताल और झाड़फूंक के लिए घंटों दौड़ते रहे। यह तब हुआ जब अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे परिजनों में से किसी ने महिला के जीवित होने की बात कही। घंटों दौड़भाग के बाद जब डॉक्टर महिला की मृत्यु की पुष्टि कर दिए तब जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।कौलही गांव निवासी अशोक चौरसिया की 45 वर्षीय पत्नी ईशु चौरसिया बीते बुधवार की शाम पशुओं को चारा देते समय बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आनन फानन में परिजन उसे नजदीकी एक डॉक्टर के पास ले गए। महिला को नौतनवा कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर जांच प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.