महिला के घर में जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, दिखाए प्राइवेट पार्ट; VIDEO वायरल
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने डिलीवरी एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। महिला का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद डिलीवरी बॉय जबरन उसके फ्लैट में घुस आया और शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद उसके सामने अश्लील हरकत की। इस घटना के बाद से पीड़िता गहरे सदमे में है। महिला ने इस पूरी आपबीती को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद यह मामला तेजी से गरमा गया है। पीड़िता के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब डिलीवरी एजेंट उसके घर पर एक पार्सल पहुंचाने आया था। पार्सल देने के बाद उसने महिला से शौचालय का उपयोग करने की अनुमति मांगी। महिला ने सुरक्षा कारणों और अजनबी होने की वजह से उसे घर के अंदर आने देने से साफ इनकार कर दिया।बार-बार इनकार के बावजूद जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.