बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा वीडियो ​नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सीमा गांव का बताया जा रहा है। मार खाने वाले को युवक की पहचान पंचायत समिति सदस्य के रूप में हो रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों की मानें तो महिला के घर में घुसने के कारण उसकी पिटाई की गयी। रविवार की दोपहर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। ग्रामीणों की मानें तो पकड़ा गया युवक शनिवार की रात एक घर में घुस रहा था। उस समय महिला घर में अकेली थी। युवक को संदिग्ध अवस्था में घर में घुसते देखकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि भीड़, युवक को घेरकर पीट रही है। काफी देर बाद उसे घर ...