रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कांटाटोली रिफोजी कॉलोनी निवासी नुसरत परवीन ने अपने रिश्तेदार समेत अन्य ने उनके पति पर हमला करने का आरोप लगायी है। साथ ही उनके पति को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में नुसरत ने महबूब कुरैशी, शमशेर कुरैशी समेत अन्य के विरूद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नुसरत ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च को उनके रिश्तेदार महबूब कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। उनकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति को धारधार चीज के मारकर सिर फाड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद वह पति को लेकर अस्पताल गई। फिर थाना में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.