पीलीभीत, मार्च 25 -- पूरनपुर। दिल्ली से लौटी एक महिला का दरवाजा देर तक न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर महिला घर में अचेत मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला हबीब गंज की रहनी वाली महिला संतोष पत्नी अनिल कुमार सक्सेना परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। पति से विवाद के बाद कुछ दिन पहले महिला घर वापस लौट आई। सोमवार रात तक महिला के घर में आहट हुई। सुबह महिला के घर में चहल पहल न होने और दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने पुलिस को महिला के न उठने की सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस महिला के घर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद पुलिस महिला के घर में दाखिल हुई। इस दौरान महिला घर में अचेत पड़ी हुई थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार होन...