महिला के गोली मारने में पति गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
हरदोई, सितम्बर 22 -- बिलग्राम। कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के कोइलरा गांव में महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। पारिवारिक विवाद में झगड़े की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को कोइलरा निवासी साधना को उसके पति गंभीर पुत्र राजकुमार ने गोली मार दी थी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.