महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी
आगरा, जून 11 -- थाना सदर क्षेत्र की बैंक कॉलोनी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। घटना चार जून की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक कालोनी शिवनगर निवासी ममता शर्मा पत्नी पवन शर्मा कथा सुनने के लिए मंदिर आई थीं। आरती के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शातिर ने उनके गले से 15 ग्राम सोने की चेन तोड़ ले गए। इसी दौरान अन्य दो महिलाओं की चेन गायब होने की जानकारी हुई। जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.