गया, फरवरी 13 -- शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी रोड नंबर-2 में शुक्रवार की दोपहर एक सनसनीखेज छिनतई की घटना सामने आई है। बर्तन साफ करने के बहाने घर पहुंचे तीन युवकों ने दरवाजे पर बैठी महिला के गले से करीब 30 ग्राम सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला के पुत्र राम प्रकाश कुमार ने डेल्हा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय तीन अज्ञात युवक घर आए और बर्तन साफ करने की बात कहकर दरवाजे पर बैठी उनकी मां से बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित राम प्रकाश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में भागते हुए सभी युवक कैद हो चुके हैं। फुटेज में बाइक से फरार होते देखे गए हैं। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.