रांची, मार्च 13 -- रांची। रांची के हुटुप निवासी पूनम कुमारी के गले से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना गुरुवार की है। इस संबंध में कृष्णानंद सिंह ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कृष्णानंद सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पुत्र को लेकर एयरपोर्ट से घर लौट रही थी। नाश्ता करने के लिए वह एक होटल में रुकी। नाश्ता के बाद वह अपने चार पहिया वाहन में बैठने जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद वह शोर भी मचायी, मगर अपराधी भागने में सफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.