मधुबनी, अप्रैल 15 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर, निज प्रतिनिधि।बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन कर भाग निकला। मामला साहरघाट बाजार का मुख्य चौराहा नेताजी सुभाष चन्द्र चौक का है। यह घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे शाम में हुई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। चीखती चिल्लाती पीड़ित महिला, रो-रो कर बार-बार बेहोश हो रही थी। घटना के समय वह मायके जाने के लिए एक ऑटो में बैठी ही थी। उसी समय अज्ञात उचक्के ने मंगलसूत्र झपटकर वहां से चंपत हो गया। पीड़िता का नाम कंचन कुमारी है। वह सीतामढ़ी जिले के कटरा थाना क्षेत्र स्थित शिवदासपुर निवासी सुधीर राम की पत्नी है। वह साहरघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव निवासी अपने पिता स्व. संजय कुमार के घर से साहरघाट बाजार गयी थी। घटना की सूचना पाकर वहां एसएचओ राकेश कुमार रौशन, सब इंस्पेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.