महिला के गले से सोने का ढोलना झपटा
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाने के पानी टंकी चौक के समीप शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने महिला के गले से करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने का ढोलना झपट लिया। बताया जाता है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की जगदीशपुरी निवासी खुशबू कुमारी मोतीझील स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करती है। पानी टंकी चौक के समीप मंचूरियन खरीदकर पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने का ढोलना छीन लिया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों क्लब रोड की ओर भाग गए। सूचना पर डायल-112 और मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- बोचहां में बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.