भागलपुर, मार्च 11 -- कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया। नवगछिया के महदत्तपुर निवासी मुन्नी देवी के अनुसार, छीने गए मंगलसूत्र में तीन लॉकेट थे और इसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। मुन्नी देवी अपने रिश्तेदारों के यहां भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। पसराहा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक उचक्के ने उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। वारदात के बाद उचक्का नारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बोगी से उतरकर फरार हो गया। जब तक परिजन उसे पकड़ पाते, वह मौके से भाग चुका था। बिहपुर रेल थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि पीड़िता ने भवानीपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन घटना पसराहा की होने के कारण मामला महेशखूंट थाने में दर्ज होगा। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.