चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट। संवाददाता चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग अरविंद सिंह ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले लुटेरे शातिर श्यामा निषाद उर्फ गोविंद निवासी गल्ला मंडी कर्वी को दबोच लिया। उसके पास से लॉकेट गुरिया मुंगी बरामद किया गया है। चौकी प्रभारी के मुताबिक सोमवार को ओमप्रकाश शुक्ला निवासी गुप्त गोदावरी के सामने थाना चित्रकूट मप्र ने सूचना दी थी। बताया कि उसकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर दो बदमाश खोही मुख्य सड़क की तरफ भाग रहे है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पहुंचने के बाद अरहर के खेत में छिपे श्यामा निषाद को दबोच लिया गया। जबकि उसका साथी विवेक निवासी अहिरन पुरवा कोतवाली कर्वी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...