बलिया, मई 2 -- सिकन्दरपुर। इलाके के भीखपुर निवासी स्नेहलता के गले से ई-रिक्शा सवार महिलाओं ने सोने का चेन नोच लिया। जानकारी होने पर महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की दोपहर बलिया से कस्बा में पहुंचने के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर घर जा रही थी। इसी बीच उस पर पहले से सवार तीन-चार महिलाओं ने धक्का-मुक्की करते हुए चेन नोच लिया। इसकी जानकारी घर पहुंचने पर हुई थी तो वापस आकर घटना से पुलिस को अवगत कराया। बताया जाता है कि इस तरह की घटना अब तक कई बार हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.