प्रयागराज, मार्च 29 -- कटरा बाजार में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। जार्जटाउन निवासी 65 वर्षीय पुष्पा त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने नौकर के साथ कटरा गई थीं। काली मंदिर की दान पेटी में पैसे डाल रही थीं, तभी पीछे से आए एक युवक ने करीब दो तोला सोने की चेन छीन ली। इसके बाद युवक भाग गया। अचानक चेन खींचने से वह गिर पड़ीं। इससे चोटें आईं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.