रांची, मार्च 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली साहिबा परवीन से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गई। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में साहिबा ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साहिबा ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की दोपहर एक रेस्टुरेंट में खाना खाने के बाद कलाल टोली के रास्ते से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने का चेन छीना और फरार हो गए। घटना के बाद वह शोर भी मचायी, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...