महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार
प्रयागराज, मई 18 -- पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात शिवकुटी थाना क्षेत्र में आबकारी चौराहे के समीप हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बजहा स्थित कामना पूरक धाम आवासीय परिसर निवासी कुसुम देवी पटेल की तहरीर के मुताबिक, वह अपने पति रमेश चंद्र पटेल के साथ स्कूटी से तेलियरगंज से घर लौट रही थीं। रात लगभग साढ़े नौ बजे आबकारी चौराहा के समीप बाइक सवार दो युवक आए और गले से चेन छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.