मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मोतीपुर, हिसं। राजेपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को डायन के आरोप में दबंगों ने 45 वर्षीया महिला को पीट दिया। हत्या की नीयत से गले में गमछा बांधकर घसीटते हुए घर से सड़क पर लाकर पटक दिया। परिजनों की मदद से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने बुधवार को राजेपुर ओपी में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक पशुपालक का मवेशी बीमार था। पशुपालक उसके घर पर आ धमका। गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि मवेशी को जादू टोना कर दिया है, जिससे मवेशी बीमार हो गया। चलकर ठीक करो, नहीं तो जान से मार दूंगा। जादू टोना की बात से इनकार करने पर आग बबूला हो गया और पिटाई क...