मेरठ, सितम्बर 16 -- राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 31 वर्षीय अविवाहित महिला के शरीर से 4.9 किलोग्राम वजनी और 38x20 सेंटीमीटर आकार की विशाल रसौली (फाइब्रॉएड) का सफल ऑपरेशन किया। यह रसौली गर्भाशय के बेहद संवेदनशील हिस्से यानी 'ब्रॉड लिगामेंट' तक फैली हुई थी। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रॉड लिगामेंट में फैली इस प्रकार की रसौली की सर्जरी करना जोखिम भरा होता है, क्योंकि इस क्षेत्र में मूत्रवाहिनी (यूरेटर) और महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाओं जैसे नाजुक अंग मौजूद होते हैं। जरा सी चूक से मरीज की जान को खतरा हो सकता था। हालांकि, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल तायल, डॉ. नाहिद फारूकी और डॉ. वर्णिका गर्ग की कुशल टीम ने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार किया। यह भी पढ़ें- युवती के दोनों ओवरी से आठ डर्मॉइड सिस्ट की सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी...