महिला के खाते से 90 हजार की साइबर ठगी
लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन में रहने वाली महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। तेलीबाग सेक्टर-7 वृंदावन निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 18 मई को उनकी पत्नी सविता सैनी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल लिए गए। जांच में पता चला कि रकम किसी 'पंकज पांडेय' नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। ठगी की जानकारी होते ही परिवार ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को पीड़ित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उडाए 90 हजार पुलिस ने बैंक खाते और ट्रांजैक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.