बगहा, जनवरी 22 -- बेतिया। शिकारपुर के महेशपुर वार्ड नं. 13 निवासी छोटेलाल प्रसाद की पत्नी पूनम देवी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 46 हजार 560 रुपये उड़ा लिए है। घटना 19 जनवरी की दोपहर 12 बजे के करीब की है। मामले में छोटे लाल प्रसाद ने शिकारपुर थाने में एफआईआर की है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि छानबीन कर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। छोटेलाल प्रसाद ने बताया है कि उनकी पत्नी पूनम देवी का खाता सीबीआई, शिवगंज शाखा में है। 19 जनवरी को फाेन कर एटीएम का नंबर पूछकर रुपये उड़ा लिये। पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक नए नंबर से फोन आया। उसने बोला कि मैं सेंट्रल बैंक के काउंटर नं. 2 से कैशियर अभय श्रीवास्तव बोल रहा हूं। आपका एटीएम बंद हो रहा है। जिस नंबर से एटीएम चल रहा है उस नंबर का अंत का पांच अंक बोलिए। जैसे ही उसने पांच अंक बताएं वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.