मेरठ, अप्रैल 7 -- बैंक खाते से Rs.20 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को मवाना थाने पर तहरीर देते हुए हस्तिनापुर के प्रताप नगर निवासी पूजा ने बताया कि उसके बैंक खाते से Rs.20 हजार रुपये अचानक गायब हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है, ताकि जल्द से जल्द उसके पैसे वापस मिल सकें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला की तहरीर स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...