मुंगेर, अप्रैल 14 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर स्थित यूको बैंक शाखा के एक महिला के खाते से 20 हजार रुपये अवैध निकासी का मामला सामने आया है। सरकारिया निवासी रीता देवी पति मुकेश साह ने शाखा प्रबंधक को दिए आवेदन में बताया कि उनके खाता से 8 अप्रैल 2026 और 9 अप्रैल 2026 को दो बार में 10-10 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। पीड़िता ने तत्काल खाता बंद करने, मामले की जांच कराने और राशि वापस दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस शाखा में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी करीब पांच खाताधारकों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बिलासी की महिला के खाते से 10 हजार की अवैध निकासी ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन से साइबर सुरक्षा मजबूत करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। -------- यह भी पढ़ें- महिला का एटीएम बद...