गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर अपराधियों ने डीएलएफ फेज-2 की एक महिला को अपना निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से छह लाख 50 हजार 879 रुपये की बड़ी राशि पार कर दी। साइबर क्राइम थाना (पूर्व) पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में डीएलएफ फेज-2 निवासी रितु सुराना ने बताया कि उनके साथ यह धोखाधड़ी दो जनवरी को हुई थी। ठगों ने बड़ी ही चालाकी से उन्हें अपने जाल में फंसाया और ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से साढ़़े छह लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया था, जिसकी प्राथमिक जांच के बाद अब औपचारिक मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला द...