गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने दिल्ली में रहने वाली महिला के बैंक खाते से 18.94 लाख रुपये निकालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके कब्जे से 1.95 लाख रुपये, तीन लाख रुपये का चेक और निकाले गए रुपये से खरीदी गई बाइक बरामद हुई। दिल्ली शाहदरा वेस्ट ज्योति नगर में रहने वाली कमलेश देवी का कबूल नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को खाते में 31 लाख 68 हजार रुपये थे। फरवरी माह में जब वह खाते से रुपये निकालने पहुंची तो पता चला कि कुछ लोगों ने बैंक प्रबंधकों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाते से 18.94 लाख रुपये लोनी व अन्य स्थानों से निकाल लिए। महिला ने 26 फरवरी को मामले की शिकायत लोनी बॉर्डर थाना में की। पुलिस ने शनिवार को मामले में तीन आरोपियों अब्दुल न...