गोपालगंज, जून 13 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहां गांव निवासी रामावती देवी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा दस हजार रुपए की निकासी कर ली गई। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत श्रीपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार को जब वह रुपये की निकासी के लिए बैंक पहुंचीं तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से पहले ही दस हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...