उन्नाव, मार्च 30 -- उन्नाव। साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के खाते में सदर कोतवाली पुलिस से 17 हजार रुपये वापस कराए गए। शहर के तालिब सराय मोहल्ला की रहने वाली सोनी पत्नी इमरान ने 8 अक्तूबर 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सोशल मीडिया के जरिए बच्चा गोद दिलाने के नाम पर उससे ठगी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाली की साइबर टीम ने जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को पीड़िता के खाते में 17 हजार रुपये की धनराशि रिफंड करा दी। इस कार्रवाई से जहां पीड़िता ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.