कानपुर, मार्च 19 -- कल्याणपुर। पुरानी बस्ती नवीननगर में एक महिला के खाते में विभिन्न खातों के जरिए लेनदेन किया गया। मामला संज्ञान में आने पर साइबर सेल की टीम ने महिला से पूछताछ की, हालांकि खाते में आई रकम का विवरण न दे पाने पर दारोगा ने कल्याणपुर थाने में महिला समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल में तैनात दारोगा रोहित कुमार दुबे ने बताया कि नवीन नगर पुरानी बस्ती निवासी उमा गुप्ता के खाते में विभिन्न खातों से एक लाख से की रकम ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली। इस पर वह टीम के साथ पूछताछ के लिए महिला के घर पहुंचे। महिला ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करती है। कुछ समय पहले एक सुशांत पांडे उर्फ रिशु नाम के युवक ने उन्हें लालच देकर खाते से सबंधित जानकारी व उनका एटीएम कार्ड ले लिया था। हालांकि, महिला बताए गए युवक के संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.