फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। महिला के कुंडल लूटने में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस की टीम ने एक बाल अपचारी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। लूटा गया कुंडल और घटना में प्रयुक्त की गयी बाइक बरामद कर ली गयी है। इनसे जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस की टीम काम कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को 25 मार्च को पूर्व सैनिक संतोष पाल निवासी विजाधरपुर पाल नगला ने सूचना दी थी कि बाइक सवारों ने विजाधरपुर पाल नगला के पास से उनकी मां के कान के कुंडल लूट लिये हैं। इस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात को देखते हुये पुलिस की टीम इसमें जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर राजा नगला रम्पुरा निवासी निखिल कटियार और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। लूटे गये कुंडल बरामद कर लिये गये हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.