लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- मैगलगंज, संवाददाता। कस्बे में सोमवार रात बाइक सवार तीन उचक्कों ने घर के बाहर टहल रही एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके कानों से कुण्डल नोंच लिए और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मैगलगंज के मोहल्ला टाकीज वाली गली निवासी ज्ञाना देवी पत्नी पवन मिश्रा घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो बदमाश बाइक से उतरकर महिला को दबोच लिया। एक बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़े रखा, जबकि दूसरे ने झपट्टा मारकर दोनों कानों के कुण्डल नोंच लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.