महिला के कानों से कुंडल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्थिक तंगी से था परेशान
हरिद्वार, अप्रैल 2 -- हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला से कान से सोने के कुंडल झपटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 32 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी का नाम नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा है जो ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर का रहने वाला है। मायापुर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी अभय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी सिटी के अनुसार बीती 27 मार्च को रोशनाबाद निवासी एक महिला ने सिडकुल पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अज्ञात बाइक सवार उनके कान से सोने की कुंडल झपटकर फरार हो गया। महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी और आरोपी अंधेरे में उसकी चैन छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। महिला सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.